मधुबनी : जिला कांग्रेस ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 जनवरी 2021

मधुबनी : जिला कांग्रेस ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित किया

madhubani-congress-tribute-bapu
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) आज  30 जनवरी को जिला कांग्रेस कमिटी,मधुबनी के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 74 वीं पुण्यतिथि पार्टी अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि कर शहादत दिवस पर श्रदांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने कहा है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी सादगी और त्याग के प्रतिमूर्ति थे,सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की नेतृत्व में देश को आजादी मिली। सैकड़ों बर्षों के गुलामी के खिलाफ महात्मा गांधी ने देश मे कई अहिंसात्मक आंदोलन चलाये  और उन्हें कई बार जेल यातना भी सहना पड़ा,आज जब दुनिया से मार्क्सवाद,लेनिनवाद समाप्त होगया ,तब भी गांधीवाद को अंगीकार किया जा रहा है। आज पूरा विश्व गांधी दर्शन से ही सफलतापूर्वक चल रही है गांधी कल भी ओर आज भी जीवित है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ सम्पूर्ण देश को एक सूत्र में बांधकर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर विवश कर दिए। आज जब देश 74 वीं पुण्यतिथि माना रही है तब फांसीवादी ताकत गांधी के हत्यरा को महिमामंडन कर रही है।जो भाजपा और आर एस एस के लोग आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों की दलाली किया करते रहे वह आज गांधी के भारत को धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही, देश की धर्मनिरपेक्ष स्वरुप को समाप्त करना चाहती है,आज हमें संकल्प लेने का दिन है जो गांधी के भारत के विरासत को अक्षुण्य रखना है। कार्यक्रम में ज्योतिरामन झा,मनोज मिश्रा,प्रो इश्तिहाक अहमद,मीना देवी कुशवाहा, प्रफुल्ल चन्द्र झा,विपिन कुमार झा,मो आकिल अंजुम,जय कुमार झा,कौशल किशोर चौधरी, सुरेश चंद्र झा,मुकेश कुमार झा,अनुरंजन सिंह,फ़ैज़ी आर्यन,मायानंद झा,लालन कुमार झा,अशोक प्रसाद,आलोक झा,मुकेश सिंह,राजीव शेखर झा,मो साबिर,धनेश्वर ठाकुर,बिनय झा,अनिसुर रहमर,मो मंसूर आलम, मो एजाज, मो तनवीर,मो अमन,अभय मिश्रा,गौतम किशोर राय, अनिल चन्द्र झा,मो सलमान,मुरलीधर झा,उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: