बिहार : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

बिहार : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

bjp-bihar-minority-cell-meeting
मोतिहारी। आगामी चार फरवरी को नगर भवन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा की अध्यक्षता में जानपुल स्थित उनके आवास पर बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष श्री हक ने बताया कि उक्त क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जमाल सिद्दीकी के अतिरिक्त सांसद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सह प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश राधामोहन सिंह,प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा तुफैल कादरी, विधायक सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार सहित विधायक व अन्य नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में बिहार के 24 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल कलाम,जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद,नेसार अहमद,इम्तेयाज अहमद,जाहिद कमाल,नसीम हाशमी, मिन्नत आलम,जलालुद्दीन राय, मो जुनैद आलम,मो अरमानुल्लाह,मो आलम, मो मेराज आलम, मो अरशद, मो इमरान जौहर, शैख लालबाबू व मो रफी सहित मोर्चा के सभी मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: