बिहार : अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी झारखंड रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

बिहार : अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी झारखंड रवाना

आज पटना सचिवालय में बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद जी से मिलकर अल्पसंख्यक समाज के समस्या पर चर्चा किया....

jamal-siddqi-leave-to-jharkhand
पटना. अपने बिहार में तीन दिवसीय व्यस्त दौरा समाप्त कर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी झारखंड चले गये.वहां पर 6 फरवरी को रांची और 7 फरवरी को चास (बोकारो) में कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह ने बताया कि  अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी जी का बिहार में तीन दिवसीय व्यस्त कार्यक्रम था. राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा हाजी जमाल सिद्दीकी साहब का जोरदार स्वागत प्रदेश कार्यालय, पटना में अल्पसंख्यक मोर्चा  के सदस्यों के द्वारा किया गया. 3 फरवरी को पटना में प्रेसवार्ता की और 4 फरवरी को मोतिहारी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन नगर भवन, मोतिहारी में शिरकत किये.अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय कर्यकर्ता सम्मेलन नगर भवन,मोतिहारी में जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक की अध्यक्षता एवं जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद के संचालन में हुआ.सम्मेलन में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी  प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा तुफैल कादरी ने उपस्थित जिलाध्यक्षों,प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना कार्यक्रम में मोतिहारी विधायक सह पूर्व कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार,गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी,पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुर्रहमान,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,पूर्व विधान पार्षद रामजी शर्मा,जिला महामंत्री डॉ०लालबाबू प्रसाद,सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे. 5 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब Jamal Siddiqui साहब अल्पसंख्यक मोर्चा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जनाब Tufail Khan Qadri साहब प्रदेश कार्यालय पटना में 21 जिला के जिला अध्यक्ष गण मंडल के अध्यक्ष गण और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का तीन दिवसीय यात्रा हुआ सफल. आज पटना सचिवालय में बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद जी से मिलकर अल्पसंख्यक समाज के समस्या पर चर्चा किया.राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जमाल सिद्दीकी के साथ MLC बबलूजी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान जी के साथ होटल चाणक्य में बैठक किये. आज तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब जी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब जमाल सिद्दीकी जी के साथ गुरूधर में मत्था टेक आशीर्वाद लिया एंव साथ में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जनाब Tufail Khan Qadri जी , बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मानित पदाधिकारीगण साथ रहे.

कोई टिप्पणी नहीं: