मधुबनी : जिला पदाधिकारी का बैठक का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 फ़रवरी 2021

मधुबनी : जिला पदाधिकारी का बैठक का आयोजन

dm-meeting-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता), आज दिनांक 08.02.2021 को जिला पदाधिकारी श्री अमित कुमार के अध्यक्षता में सोमवार (साप्ताहिक) बैठक का आयोजन जिला सभागार में किया गया इस दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी, मधुबनी, उप विकास आयुक्त, मधुबनी, स्थापना उप समाहर्ता, मधुबनी, डी.आर.डी.ए. निदेशक, मधुबनी एवं सभी वरीय उप समाहर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार ने सभी विभागों के पदाधिकारी से वार्ता करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के जितने भी पदाधिकारी है।, वो अपने -अपने विभाग के बैठक की वार्ता को नोटपेड पर नोट कर सोमवार को जिला पदाधिकारी से अवगत कराएं अन्यथा जिला गोपनीय शाखा में समर्पित करें। इसके साथ साथ कई आदेश एवं दिशानिर्देश देते हुए कहा की वरीय पदाधिकारी होने के नाते सभी संचिकाओं की देखभाल करते हुए शाॅर्ट में अपने से नोट करें।, सभी प्रखण्ड वरीय पदाधिकारी नल-जल का रिपोर्ट ससमय दें।, मतदाता सूचि में नाम जोड़ने एवं हटाने की सूची को नोट करें। एवं इस सप्ताह विधानमण्डल सत्र प्रारंभ होगी उसके सवाल का जवाब तर्कपूर्ण देना है। जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त, मधुबनी को पंचायत चुनाव के लिए वरीय पदाधिकारी घोषित करते हुए कहा की पंचायत चुनाव को लेकर सचेत रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: