नयी दिल्ली, 12 फरवरी, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में शुक्रवार रात 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप रात 10 बजकर 34 मिनट पर आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र पंजाब के अमृतसर में था और यह 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। इसमें तत्काल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत अनेक स्थानों पर लोगों में दहशत फैल गई। गाजियाबाद के वैशाली और वसुंधरा तथा अन्य इलाकों में भूकंप के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य हिसों में भी भूकंप का भय देखा गया।
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021
उत्तर भारत में 6.1 तीव्रता का भूकंप
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें