मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता), पैक्स चुनाव-2021 के मतदान केन्द्र के निमित घोघरडीहा प्रखण्ड के अंतर्गत साँगी पचांयत में पैक्स निर्वाचन हेतु मतदान केन्द्र पैक्स गोदाम भवन, महुलिया, साँगी पूर्व पैक्स अध्यक्ष भोली देवी के आवासीय परिसर में अवस्थित होने का आरोप लगाया गया है, जिसकी पुष्टि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, घोघरडीहा, वरीय उप समाहत्र्ता -सह- वरीय प्रभारी पदाधिकारी, घोघरडीहा एवं अनुमण्डल पदाधिकारी, फुलपरास के द्वारा जाँचोंपरान्त पुष्टि की गई कि उक्त मतदान केन्द्र पूर्व पैक्स अध्यक्ष श्रीमति भोली देवी के अहाते में अवस्थित पैक्स गोदाम में है। अतः उक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तथा सफल निर्वाचन हेतु घोघरडीहा प्रखण्ड के साँगी पंचायत पैक्स के पूर्व अनुमोदित मतदाना केन्द्र के स्थान पर नए प्रस्तावित मतदान केन्द्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गढ़वा को अनुमोदित किया गया।
शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

मधुबनी : पूर्व पैक्स अध्यक्ष के घर में बूथ होने आरोप
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें