पलामू में चार लुटेरे हथियार के साथ गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

पलामू में चार लुटेरे हथियार के साथ गिरफ्तार

four-arrest-in-palamu
मेदिनीनगर, पांच फरवरी, पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस ने सड़क पर लूटपाट की घटनाओं में कथित तौर पर शामिल चार लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। कथित लुटेरों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके पास से 315 बोर की देसी पिस्तौल और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुई है जिसका इस्तेमाल कई वारदातों में किया गया था। उन्होंने बताया कि इन कथित लुटेरों ने गत 21 जनवरी को चैनपुर थाना क्षेत्र में शाहपुर-गढ़वा मार्ग में मंगरदाहा घाटी के पास शिक्षक चन्द्र कुमार पाण्डेय से 17 हजार रुपये लूट लिए थे, इसके अलाव उनकी आधा दर्जन अन्य मामले में भी तलाश थी। गिरफ्तार कथित अपराधियों की पहचान सद्दाम अंसारी (23), शकील मंसुरी (34), शाहरुख खान (25) और इमरान आलम (31 वर्ष) के रूप में की गयी है। सभी आरोपी चैनपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: