पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम के बाद जदयू पार्टी को धार देने में जुट गई है। इसको लेकर पार्टी ने बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा पार्टी ने श्याम पटेल उर्फ़ श्याम कृष्णा को दक्षिण बिहार युवा जदयू का अध्यक्ष और अंकित कुमार तिवारी को उत्तर बिहार युवा जदयू का अध्यक्ष मनोनीत किया है। विशन कुमार बिट्टु को प्रभारी बनाया गया है। श्वेता विश्वास को महिला जदयू का अध्यक्ष और प्रोफ़ेसर सुहेली मेहता को प्रभारी मनोनीत बनाया गया है। संजय मालाकार को उत्तर बिहार अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और प्रवीण चंद्रवंशी को दक्षिण बिहार अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय को प्रभारी बनाया गया है।
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021
बिहार : जदयू का विभिन्न प्रकोष्ठों समेत 243 विधानसभा प्रभारी नियुक्त
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें