नयी दिल्ली, 16 फरवरी, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की पूर्व अधिकारी किरण बेदी को पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल पद से हटा दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को यह जानकारी दी गयी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यालय से जारी वक्तव्य में बताया गया है कि डॉ. बेदी को पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल पद से हटा दिया गया है। वक्तव्य के अनुसार, तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल पद का अतिरिक्त कार्यभार संभालने का निर्देश जारी किया गया है। सुश्री सुंदरराजन पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल पद के लिए नियमित व्यवस्था होने तक वहां का कार्यभार संभालेंगी।
मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021
किरण बेदी पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल पद से हटायी गयीं
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें