मोदी सबसे लोकप्रिय, दूरदर्शी नेता : न्यायमूर्ति शाह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

मोदी सबसे लोकप्रिय, दूरदर्शी नेता : न्यायमूर्ति शाह

modi-most-popular-vibrant-visionary-leader-justice-shah
नयी दिल्ली 06 फरवरी, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम आर शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी सबसे लोकप्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता हैं। गुजरात उच्च न्यायालय की हीरक जयंती मनाने के लिए आयोजित एक समारोह के दौरान न्यायमूर्ति शाह ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की। न्यायमूर्ति शाह ने अपने संबोधन में कहा, “मुझे गुजरात उच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह में, हमारे सबसे लोकप्रिय, प्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में इस कार्यक्रम में भाग लेकर गौरव का अनुभव हो रहा है। भारतीय संविधान के तहत स्थापित भारतीय गणतंत्र की खूबियों में से एक है विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच शक्ति का बंटवारा।”

कोई टिप्पणी नहीं: