नड्डा ने मालदा में ‘रोड शो’ किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

नड्डा ने मालदा में ‘रोड शो’ किया

nadda-road-show-in-malda
मालदा, छह फरवरी, पश्चिम बंगाल में कुछ महीनों बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले मालदा में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को ‘जय श्रीराम’ के नारों के बीच ‘रोड शो’ किया। फोआरा मोड़ और गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा के बीच एक किलोमीटर तक के मार्ग पर विशेष रूप से सजाए गए एक वाहन के ऊपर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष एवं अन्य के साथ खड़े नड्डा ने उत्साही समर्थकों पर गेंदा के फूलों की पंखुड़ियां बिखेरीं और हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया। लोगों ने अपनी छतों एवं बालकनी से ‘रोड शो’ देखा। वे अपने मोबाइल फोन पर ‘रोड शो’ का वीडियो बनाते नजर आए। सड़कों पर जगह-जगह भाजपा के झंडे और बैनर लगे नजर आए। यह काफिला तंग और भीड़भाड़ वाली सड़कों से निकला। पार्टी के झंडे लहराते हुए भाजपा समर्थकों ने ‘जय श्रीराम’, ‘नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘ जे पी नड्डा जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

कोई टिप्पणी नहीं: