बिहार : भाजपा में शामिल होंगे लोजपा के 200 से अधिक कार्यकर्त्ता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 मार्च 2021

बिहार : भाजपा में शामिल होंगे लोजपा के 200 से अधिक कार्यकर्त्ता

200-ljp-worker-join-bjp
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा को मिली करारी हार से बाद भी पार्टी को लागातार एक के बाद एक जोरदार झटका पार्टी को लग रहा है। अब पश्चिमी चंपारण में पार्टी को जोरदार झटका लगा है। दरअसल, पश्चिमी चंपारण में पार्टी के दो सौ से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी आज भाजपा (BJP) का दामन थामेंगे। यहां पार्टी के दो सौ से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी आज भाजपा का दामन थामेंगे। इस मिलन समारोह में पांच प्रखंडों के अध्यक्ष के अलावा 150 से अधिक पंचायत अध्यक्ष पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होंगे। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामनन्द चौरसिया, पूर्व उपाध्यक्ष राधेश्याम राय सहित लगभग दो सौ कार्यकर्ता लोजपा से त्यागपत्र देते हुए भाजपा का दामन थामेंगे। इसको लेकर पूर्व प्रदेश महासचिव विश्वनाथ प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि चिराग पासवान कुछ लोगों के हाथ की कठपुतली बन गए हैं और पार्टी में लोकतंत्र समाप्त हो चुका है। इसलिए यह सभी कार्यकर्ता लोजपा का दामन छोड़ भाजपा के साथ जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी कुछ लोगों के हाथ मे बंधक हो गया है इसलिए इस पार्टी में अब जमीन पर काम करनेवाले कार्यकर्ताओं के लिए जगह नहीं रह गई है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के बारे में कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है और हम भी उस विकास में भागी बनना चाहते हैं। जानकारी हो कि इससे पहले जिले के 30 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसमे पार्टी के प्रदेश महासचिव सह सीतामढ़ी प्रभारी विश्वनाथ प्रसाद कुशवाहा के साथ प्रदेश दलित सेना के महासचिव रामेश्वर हाजरा शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: