अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 मार्च 2021

अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज

akshara-singh-new-song-release
मुंबई, 03 मार्च, भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है’ रिलीज कर दिया गया है। अक्षरा सिंह का नया गाना 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है' वेद एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है और इसमें म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। लिरिक्स विक्की विशाल और शिव कुमार का है। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव हैं। गाने के जरिये अक्षरा ने अपने लव के बारे में जमकर तारीफ की है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका नींद, सुख, चैन सब फलनवा का बेटा ने छीन लिया और अक्षरा उसकी दीवानी हो गयी है। अक्षरा सिंह ने कहा, “यह गाना मिजाज खुश कर देने वाला है। खास कर उन कपल्स के लिए जिसके बारे में खुल कर तो नहीं कह सकते, लेकिन इशारों में सब कुछ कहा जा सकता है। यह गाना लोगों के दिल को छूने वाली है। ”

कोई टिप्पणी नहीं: