भाजपा ने असम के 70 प्रत्याशी घोषित किये - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 मार्च 2021

भाजपा ने असम के 70 प्रत्याशी घोषित किये

bjp-announce-70-candidate-for-assam
नयी दिल्ली, 05 मार्च, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम विधानसभा के लिए आज 70 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए, जिनमे मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को माजुली और वित्त मंत्री डॉ हेमंत बिश्व शर्मा को जालुकबरी क्षेत्र से उतारा गया है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह सूची जारी की। यहां भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया था। बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, थावर चंद गहलोत, नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के संगठन महासचिव बी. एल. संतोष, पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैजयंत पांडा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा पार्टी नेता जुएल ओरांव शामिल हुए थे। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि असम विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने सहयोगी दलों असम गण परिषद ( एजीपी ) और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरेशन ( यूपीपीएल ) के साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों के साथ तालमेल के अनुसार असम  की 126 विधानसभा सीटों में से  26 पर एजीपी और आठ सीटों पर यूपीपीएल चुनावी लड़ेगी। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल , असम भाजपा के अध्यक्ष रंजीत दास, असम सरकार के मंत्री हेमंत बिश्व शर्मा और एजीपी के अध्यक्ष अतुल बोरा भी उपस्थित थे। असम में तीन चरणों में चुनाव सम्पन्न होंगे। पहले चरण में 27 मार्च , दूसरे चरण में एक अप्रैल और तीसरे चरण में छह अप्रैल को मतदान होंगे ।

उम्मीदवारों की विधानसभा वार सूची इस प्रकार है -
1.-पाटाछारकुछी-रंजीत कुमार दास
2.-माजुली - सर्बानंद सोनोवाल
3.-जालुकबरी-डॉ० हेमन्त बिश्वा शर्मा
4.-धेकिआजुली- अशोक सिंघल
5.-बरसोला- गणेश कुमार लिंबू
6.-रंगापारा- कृष्ण कमल तांती
7.-सेतिया- पदमा हाजारिका
8.-विश्वनाथ-प्रमोद बोरठाकुर
9-बेहाली-  रंजीत दत्ता
10.-गोहपुर- उत्पल बोरा
11- ढिंग- संजीव कुमार बोरा
12- बतद्रोबा - अंगोरलता डेका
13. - रूपोहिहाट - नाजीर हुसैन
14. समागुरी - अनिल सैकिया
15. सरुपथार -विश्वाजीत फुकन
16.गोलाघाट - अजंता नेयोग
17. खुमताई - मृणाल सैकिया
18.जोरहाट - हितेन्द्र नाथ गोस्वामी
19. टिटावोर - हेमंत कालिता
20. मरियानी - रमानी तांती
21.नाजिरा - मयूर बुरागोहाई
22. महामारा - जुगेन मोहन
23. सोनारी - धर्मेश्वर कोबर
24. थावरा - कुशाल दबरी
25. शिवसागर - सुरभि राजकोनवर
26. बिहपुरिया- डॉ. अमियो भुयान
27. लखीमपुर-मानब डेका
28.धकुवाखाना (अजजा)-नब कुमार डोले
29.धेमाजी (अजजा)- डॉ० रानोज पेगु
30.जोनाई (अजजा)-भुबन पेगु
31.मोरान- चक्राधर गोगोई
32.डिब्रूगढ़-प्रशान्त फुकन
33.लाहोवाल- बिनोद हजारिका
34. दुलियाजान- तिरोश गोवाला
35. तिंगखोंग - बिमल बोराह
36. नाहरकटिया- तरंग गोगोई
37. तिनसुकिया- संजय किशन
38. डिगबोई - सुरेन फुकन
39. माग्रेरेटा - भास्कर शर्मा
40-सदिया-बोलीन  चेतिया
41- राताबरी-विजय मालाकर
42- पाथारकान्दि -कृष्णनेन्दू पॉल
43- करीमगंज उत्तर- डॉ. मानस दास
44- बदरपुर-बिश्वारूप भट्टाचार्जी
45- काटलिछेरा- सुब्रोतो नाथ
46-सिल्चर -दिपायन चक्रावर्ती
47.सोनाई- आमनुल हक लश्कर
48 ढोलाई -  परिमल शुक्लाबद्ध
49 उधारबंद -मिहिर  कांती शोम
50- लखीपुर -कौशिक राय
51 -बरखोला- अमलेन्दु  दास
52- कटिगोरा- गौतम रॉय
53 हाफ़लाँग- श्रीमती नंदिता गारलोसा
54-बोकाजन -डॉ. नोमल मोमिन
55-हावड़ाघाट- दोरसिंग रोम्हंग
56- दीफु- विद्या सिंह एंगलैंग
57-बईथालांगसो -सिंग तेरान
58- कमलपुर -दिगंन्त कलिता
59-रंगिया- भाबेश कालिता
60-नलबाड़ी -जयंता  मल्ला बरूआ
61-पनेरी- विश्वजीत  दैमारी
62-कलाईगाँव-मधुराम डेका
63-मंगल दोई-गूरुज्योती दास
64-माजबात- जीतू किशन
65-जागिरोड  पियूष हजारिका
66-मरीगाँव- रमाकांत देवरी
67-लाहरीघाट - कोदीरु जजमान जिन्नाह
68-नौगांव-रूपक शर्मा
69-बरहामपुर-जीतू गोस्वामी
70- लामडिंग- सिबू मिश्रा

कोई टिप्पणी नहीं: