मधुबनी : डीएम ने किया साप्ताहिक बैठक का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 मार्च 2021

मधुबनी : डीएम ने किया साप्ताहिक बैठक का आयोजन

madhubani-dm-meeting
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) आज दिनांक 15.03.2021 को जिला पदाधिकारी श्री अमित कुमार के अध्यक्षता में सोमवारी (साप्ताहिक बैठक) का आयोजन जिला सभागार में किया गया। इस दौरान अपर समाहर्ता, मधुबनी, उप विकास आयुक्त, मधुबनी, विशेष कार्य पदाधिकारी, मधुबनी, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर मधुबनी, स्थापना उप समाहर्ता, मधुबनी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मधुबनी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, मधुबनी एवं अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिला पदाधिकारी, मधुबनी ने कई अहम् मुद्दों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निदेश दिया कि सभी विभागों में लम्बित मामला का निष्पादन जल्द से जल्द करें,  पिछले पाँच साल में जितने भी लम्बित मामला का निष्पादन हुआ है, उसका सूची तैयार कर जिला पदाधिकारी से अवगत कराएं।सभी गैस एजेन्सी वालों की सूची तैयार कर जाँच करने का निदेश दिया गया एवं आगामी बिहार दिवस पर लेकर कोविड-19 को देखते हुए सभी स्कूलों के बच्चों एवं जीविका दीदी को माननीय मुख्यमंत्री का संदेश पहुँचाने का आदेश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: