बिहार विधानसभा में अध्यक्ष कुर्सी पर बैठी महिला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 मार्च 2021

बिहार विधानसभा में अध्यक्ष कुर्सी पर बैठी महिला

gayatri-devi-on-speeker-chair

पटना :
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार विधानसभा में नजारा बदला हुआ नजर आया। आज की दूसरे सत्र की कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर महिला को बिठाया गया। पूरे विश्व में आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बिहार में चल रहे विधानमंडल सत्र में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। जब दूसरे सत्र में विधानसभा के अंदर नया प्रयोग किया गया। विधानसभा के पीठासीन अधिकारी विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन की सहमति से अपनी कुर्सी पर महिला सदस्य गायत्री देवी को बिठाया और सदन की कार्यवाही के संचालन की जिम्मेदारी उनको सौंपी। इसकी मांग कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से की थी। जिस पर विजय कुमार सिन्हा ने सदन की सहमति से यह फैसला लिया। वहीं जानकारी हो कि इससे पहले आज बिहार विधानसभा में रोटेशन सिस्टम में बदलाव भी किया गया। सदन की सहमति से विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने ऐलान किया कि सदन में आज महिला विधायकों का सवाल सबसे पहले लिया जाएगा।अनुसूचित प्रश्न के बाद महिला विधायकों का प्रश्न सदन में लिया गया। साथ आज की कार्यवाही शुरू होने से पहले महिला विधायकों द्वारा पोर्टिको से लेकर विधानसभा तक आरक्षण का कोटा बढ़ाकर 50 वर्ष करने की मांग रखी गई। वहीं महिला दिवस के दिन पुरुष नेताओं में ने थोड़ी चुटकी भी ली। पुरुष नेताओं द्वारा चुटकी लेते हुए कहा गया कि महोदय आज होम विभाग से ही महिलाएं सवाल क्यों कर रही है? हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नारी है तो हम है।

कोई टिप्पणी नहीं: