पटना : रालोसपा का जदयू में विलय पर लोक जनशक्ति पार्टी ने काफी गहरा तंज कसा है। लोजपा ने नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा है कि रेजगारी बटोरने से उनकी ताकत बढ़ गई है तो जेडीयू को चुनाव में चलना चाहिए। लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा कि अगर रालोसपा के जदयू में विलय पर नीतीश कुमार अधिक ताकतवर हो गए हैं तो उन्हें चुनाव में चलना चाइए । उन्होंने कहा कि बिहार में विकास के लिए ढोंग कर रहे लोग अब बेनकाब हो रहें हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रेजगारी इकट्ठा कर रहे हैं। लेकिन वे समझ लें कि रेजगारी से जंग नहीं जीती जा सकती है।नीतीश कुमार फूंके हुए कारतूस के साथ से जंग लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान शेर हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग ने अकेले लड़ कर नीतीश कुमार को रेजगारी बटोरने पर मजबूर कर दिया है। अब अगर नीतीश कुमार को लगता है कि वह मजबूत हो गए हैं मैदान में आकर चुनाव लड़ना चाहिए। तभी पता चलेगा कि नीतीश कुमार कितने पानी में हैं।
रविवार, 14 मार्च 2021
बिहार : ताकत बढ़ा ली है, तो चुनाव में चलें नीतीश : चिराग पासवान
Tags
# बिहार
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें