शामली 05 मार्च, उत्तर प्रदेश में शामली शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी एक किसान ने कृषि कानूनों के विरोध में अपनी 10 बीघा गेंहू की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। रेलपार निवासी किसान अमरपाल सिंह ने कृषि कानूनों के विरोध में अपनी दस बीघा गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला कर उसे नष्ट कर दिया। फसल रौंदे जाने की सूचना पर भाकियू के नगर अध्यक्ष योगेन्द्र पंवार व अन्य किसान तुरंत मौके पर पहुंचे तथा किसान को फसल रौंदने से रोकने की कोशिश की लेकिन किसान नहीं माना। भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद किसान शांत हुआ। किसान अमरपाल ने कहा कि उसने कृषि कानूनों के विरोध में अपनी फसल को नष्ट किया है। उसने कहा कि आज खेती घाटे का सौदा हो गयी है। ऊपर से सरकार द्वारा तीन कृषि कानून लाकर अन्नदाताओं को बर्बाद करने का काम किया है। इस सरकार की नीतियों से किसान परेशान है।
शुक्रवार, 5 मार्च 2021
शामली में किसान ने खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें