माउंट अन्नपूर्णा पर चढाई अभियान शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 26 मार्च 2021

माउंट अन्नपूर्णा पर चढाई अभियान शुरू

maount-annpurna-climbing-start
पिथौरागढ़, 26 मार्च, वर्ष 2017 में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले योगेश गर्बियाल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पर्वतारोही दल ने शुक्रवार को माउंट अन्नपूर्णा के लिए अपना चढ़ाई अभियान शुरू किया। नेपाल में 8,091 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट अन्नपूर्णा विश्व की 10 वीं सबसे ऊंची चोटी है। गर्बियाल के अलावा दल में 2019 में एवरेस्ट फतह कर चुकी नामी पर्वतारोही शीतल और नेपाल के पाशान शेरपा शामिल हैं। गर्बियाल ने कहा, ‘‘ यह अभियान हमारे संगठन 'क्लांबिंग बीयोंड द समिट' द्वारा आयोजित किया जा रहा है। हम चोटी पर 20 से 25 अप्रैल के बीच पहुंचने की कोशिश करेंगे।’’ उन्होंने बताया कि इससे पहले माउंट अन्नपूर्णा को छह भारतीय फतह कर चुके हैं लेकिन अभी तक किसी महिला को यह उपलब्धि हासिल नहीं हुई है। गर्बियाल ने कहा कि उनके संगठन ने 8000 मीटर से ऊंची विश्व की सभी 14 चोटियों को फतह करने की योजना बनाई है।

कोई टिप्पणी नहीं: