नयी दिल्ली, 05 मार्च, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार जनता को लगातार महंगाई के दलदल में ढकेल रही है इसलिए लोगों को महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने के पार्टी के अभियान से जुड़ना चाहिए। श्री गांधी ने कहा “महँगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ़ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में ढकेलती जा रही है। देश के विनाश के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाइए। कैम्पेन से जुड़िए।” श्रीमती वाड्रा ने कहा “महंगाई बढ़ने पर भाजपा सरकार के बहाने। सर्दी के कारण दाम बढ़े, पिछली सरकारों का दोष, लोग कम यात्रा करें इसलिए टिकट के दाम बढ़े। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर हमारा नियंत्रण नहीं है। आमजन की परेशानी को किया दरकिनार, इस बार बहानों की बौछार।”
शुक्रवार, 5 मार्च 2021
राहुल-प्रियंका की महंगाई के खिलाफ अभियान से जुड़ने का आह्वान
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें