वेबसीरीज में नजर आयेगी सोनाक्षी सिन्हा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 मार्च 2021

वेबसीरीज में नजर आयेगी सोनाक्षी सिन्हा

sonakshi-sinha-in-web-series
मुंबई, 08 मार्च, बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा वेबसीरीज में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आयेगी। सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग वेब सीरीज का फर्स्ट लुक सामने आया है। सोनाक्षी ने हाल ही में इसकी शूटिंग पूरी की है। इस वेब सीरीज से सोनाक्षी डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। सोनाक्षी का वेब सीरीज से एक लुक जारी हुआ है जिसे उन्होंने खुद शेयर किया है। सीरीज में सोनाक्षी पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रही हैं। सोनाक्षी का सीरियस लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस वेब सीरीज में सोनाक्षी के साथ गुलशन देवैया, विजय वर्मा और सोहम शाह जैसे सितारे भी दिखाई देंगे। सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज को फरहान अख्तर और जोया अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। वेब सीरीज को रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने निर्देशित किया है। ये सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: