झारखंड में कोरोना संक्रमण से और 45 लोगों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 अप्रैल 2021

झारखंड में कोरोना संक्रमण से और 45 लोगों की मौत

45-more-died-in-jharkhand
रांची, 21 अप्रैल, झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 45 लोगों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमण से अभी तक कुल 1547 लोगों की मौत हुई है। राज्य सरकार द्वारा बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, संक्रमण के 4,969 नये मामले सामने आये हैं, अभी तक कुल 1,72,315 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में अभी तक 1,37,590 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 33,178 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल 33,839 नमूनों की जांच की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: