मधुबनी : जिला स्तरीय बैठक जिला सभागार में सम्पन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अप्रैल 2021

मधुबनी : जिला स्तरीय बैठक जिला सभागार में सम्पन्न

district-meeting-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता), आज दिनांक-05.04.2021 को जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार के अध्यक्षता में जिला स्तरीय (सोमवारी) बैठक जिला सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान अपर समाहर्ता, मधुबनी, उप विकास आयुक्त, मधुबनी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, मधुबनी, अनुमण्ड पदाधिकारी, सदर मुधबनी, निदेशक, डी.आर.डी.ए., मधुबनी, सिविल सर्जन, मधुबनी, जिला परिवहन पदाधिकारी, मधुबनी, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल, मधुबनी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, मधुबनी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी, सभी वरीय उप समाहर्ता, मधुबनी जिला एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिला पदाधिकारी, मधुबनी ने कहा कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर विशेष सावधानी बरतनी है।, मास्क पहनें, मास्क नहीं तो कटेगा चालान, आँगनवाड़ी कर्मी जो पहला टीका ले चुकें है वो दूसरा टीका अवश्य लें साथ ही जिले में कोविड-19 टीकाकरण को लेकर कहा की जिले के सभी 45 वर्ष से ऊपर के सरकारी कर्मी/गैर सरकारी कर्मी/आमजनों का टीकाकरण करना है। कोविड टीकाकरण केन्द्र पर आधार कार्ड लेकर जाए और टीका लागवाए। इस हेतु प्रत्येक प्रखण्ड में पर्याप्त मात्रा में कोविड टीकाकरण केन्द्र का संचालित किया गया है। जिला पदाधिकारी ने कोविड-19 को लेकर विशेष सुरक्षा को लेकर परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी को आदेश दिया की जिले में जितने भी सार्वजनिक स्थल है वहाँ मास्क पहनने हेतु सभी व्यक्तियों को प्रेरित करें साथ हीं यातायात वाहनों यात्रियों की संख्या 50 प्रतिशत होनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: