झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 06 अप्रैल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 अप्रैल 2021

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 06 अप्रैल

भाजपा जिला कार्यालय पर फहराया गया पार्टी का ध्वज, सभी ने भारत माता और वंदे मातरम् के लगाए जयघोष, सांसद कार्यालय पर भी हुआ स्थापना दिवस पर आयोजन


jhabua news
झाबुआ। भाजपा का 41वां स्थापना दिवस  6 अप्रेल, मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय एवं सांसद कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा मंडल झाबुआ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार ने पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक के पार्टी के रणबांकुरों के जीवन पर प्रकाष डाला। बाद भाजपा जिला कार्यालय के षिखर पर ध्वज फहराया। इसी प्रकार सांसद कार्यालय पर क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर ने भाजपा के स्थापना दिवस पर अपने अमूल्य विचार व्यक्त किए। जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य श्री भावसार द्वारा भारत माता, पं. श्यामप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दिनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। बाद संबोधन देते हुए श्री भावसार ने कहा कि आज वह ऐतिहासिक दिन है, जब भाजपा की भारत में नींव रखी गई थी, आज यह पार्टी विष्व स्तर की होकर पूरे विष्व में एक अनुषासित और वर्चस्व वाली पार्टी के रूप मंे पहचानी जाती है। पार्टी को फसल की तरह सिंचित करने और निरंतर वृहद रूप मंे लाने में पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसी बिरले व्यक्तियों का सराहनीय योगदान रहा। आज इन्हीं के कारण हमारी पार्टी पूरे राष्ट्र हीं नहीं अपितु संपूर्ण विष्व स्तर पर पहचानी जाती है। श्री भावसार ने उपस्थित जिला भाजपा एवं मंडल झाबुआ के पदाधिकारियों को सीख दी कि सभी पार्टी की अनुषासन और गरिमा का पालन करे और समय तथा बड़ो की मर्यादा रखे।


जिला कार्यालय पर फहराया ध्वज

बाद सभी भाजपाईयों ने सामूहिक रूप से भाजपा जिला कार्यालय के षिखर पर पार्टी का ध्वज फहराया। इस दौरान सभी ने भारत माता और वंदे मातरम् के जयघोष भी लगाए। मंडल प्रभारी दौलत भावसार एवं कार्यक्रम संयोजक भाजपा मंडल झाबुआ के महामंत्री जुवानसिंह गुंडिया थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल झाबुआ के पूर्व अध्यक्ष दिपेष बबलू सकलेचा ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय मंत्री पं. महेन्द्रकुमार तिवारी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, भाजपा मंडल के पदाधिकारियों मंे किषोर भाबोर, प्रियंक तिवारी, मितेष गादिया, राज थापा, पूर्व मंडल महामंत्री हेमेन्द्र नाना राठौर, युवा पार्षद नरेन्द्र राठौरिया आदि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में आभार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रतनसिंह डावर ने माना।


आदर्षों पर चलने का ले संकल्प

बाद सांसद कार्यालय पर भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाष शर्मा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाष राय उपस्थित थे। यहांे भी अतिथियांे ने भारत माता, पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दिनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में सांसद श्री डामोर ने कहा कि प्रत्येक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आज यह संकल्प ले कि जिन महान लोगांे ने पार्टी की देष में नींव रखी और संगठन को मजबूत तथा सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। आज से हम उनके आदर्ष पर चलेंगे, तभी हमारा स्थापना दिवस मनाना पूरी तरह से सार्थक हो सकेगा।


पार्टी के स्थापना दिवस पर डाला प्रकाष

कार्यक्रम मंे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शर्मा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राय ने भी संबोधित करते हुए पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रकाष डाला। यहां कार्यक्रम का संचालन पूर्व भाजपा मंडल पदाधिकारी भूपेष सिंगोड़ ने किया एवं आभार भाजपा मंडल महामंत्री श्री गुंडिया ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल कल्याणपुरा के पूर्व अध्यक्ष भूरूभाई चैहान, जुवानसिंह डामोर, अमरू डामोर सहित जिला भाजपा एवं मंडल झाबुआ के अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


सकल व्यापारी संघ का ‘‘मास्क नहीं तो सामान नहीं’’ अभियान हुआ आरंभ, पैलेस गार्डन पर अभियान के पोस्टर्स का किया विमोचन, शहर के सभी प्रतिष्ठानों पर लगाए जाएंगे पोस्टर


jhabua news
झाबुआ। सकल व्यापारी संघ झाबुआ द्वारा कोविड से शहरवासियों और व्यापारियों को बचाने हेतु विषेष अभियान आरंभ किया गया है, जिसे ‘‘मास्क नहीं तो सामान नहीं’’ नाम दिया गया है, अर्थात शहर के प्रतिष्ठानों पर जो भी ग्राहक बिना मास्क पहनकर आएगा, उसे व्यापारी सामान नहीं प्रदान करंेगे। व्यापारी संघ के इस अभियान से जहां कोविड से बचाव के लिए लोगों में अवयरनेस आएगी, वहीं व्यापारियों की भी सुरक्षा हो सकेगी। इस अभियान के तहत पोस्टर्स का विमोचन 6 अप्रेल, मंगलवार को दोपहर 11.30 बजे स्थानीय पैलेस गार्डन पर सकल व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ सामाजिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों ने मिलकर किया। सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर ने बताया कि वर्तमान में संपूर्ण जिले सहित शहर में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे है, ऐसे में कोविड से रोकथाम एवं बचाव हेतु आम जन को जागरूक होना बहुत जरूरी है। शासन-प्रषासन के निर्देषों का सभी को पालन करते हुए मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके साथ ही सोषल डिस्टेनसिंग का पालन और सेनेटाईजर का उपयोग भी समय-समय पर करते रहना आवष्यक है।


मास्क से सभी की होगी सुरक्षा

सकल व्यापारी सचिव पंकज जैन ‘मोगरा’ ने बताया कि कोई भी ग्राहक जब दुकान पर आता है, तो उसके मास्क नहीं पहने होने से उन्हें स्वयं खतरे के साथ व्यापारी को भी उनकेे खांसने-छींकने या हवा में कण घुलने से कोरोना एवं अन्य बिमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में यदि शहर के व्यापारी के साथ यदि ग्राहक भी मास्क का उपयोग करेंगे, तो सभी की सुरक्षा रहेगी, इस हेतु व्यापारी संघ द्वारा यह अभियान आरंभ किया गया है। जिसके निष्चित ही सार्थक परिणाम सामने आएंगे।


पोस्टर का विमोचन किया गया

बाद सकल व्यापारी संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्री राठौर, सचिव श्री मोगरा के साथ वरिष्ठ अषोक शर्मा, मनोज बाबेल, नितेष कोठारी, मनोज सोनी, भरत बाबेल, षिरीस शाह, संजय कांठी, व्यापारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेष पटेल, सह-सचिव हरिष शाह लालाभाई, हार्दिक अरोरा, आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट से सेवा प्रकल्प अध्यध रविराजसिंह राठौर, सचिव सुनिल चैहान, महिला इकाई की संरक्षक श्रीमती कुंता सोनी, अध्यक्ष भूमिका माहेष्वरी, जिला आजाद साहित्य परिषद् के अध्यक्ष डाॅ. केके त्रिवेदी, सचिव शरत शास्त्री, संकल्प गु्रुप की संयोजक श्रीमती भारती सोनी, संस्कार भारती से प्रदीप जैन, रोटरी क्लब ‘मेन’ से अध्यक्ष मनोज अरोरा, जिला टेंट एवं लाईट एसोसिएषन से अजयसिंह पंवार, चेतन व्यास, देवेन्द्र पुरी गोस्वामी आदि ने भारत माता और व्यापारी एकता जिंदाबाद के साथ पोस्टर्स का विमोचन किया।


व्यापारी प्रतिष्ठानों पर लगाए गए

बाद सकल व्यापारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा शहर के प्रतिष्ठानों एवं दुकानों पर सूचना हेतु यह पोस्टर्स लगाए गए। अध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि करीब 500 से अधिक पोस्टर्स प्रकाषित करवाएं गए है, जो शहर के प्रत्येक दुकानों पर लगाए जाएंगे। यह अभियान आगामी दिनों में भी सत्त जारी रहेगा।


भाजपा झाबुआ मंडल ने सादगी से मनाया स्थापना दिवस।


झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार 6 अप्रैल को भाजपा नगर मंडल द्वारा झाबुआ भाजपा जिला कार्यालय पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी दौलत भावसार मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुष्पांजलि से हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर में भाजपा के पूरे परिवार को बधाई देता हूं जो पूरे मण्डल एवं जिले में काम कर रहे हैं आगे जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने कहा कि भाजपा संगठन आज दुनिया का सबसे बड़ा संगठन जनता के प्रति सच्चे और अच्छे कार्य करके बना है इसलिए हमें भी भाजपा के महापुरषो के पदचिन्हों पे चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुचाना है ये डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं दीनदयाल उपाधयाय,अटल बिहारी वाजपेयी,लालकृष्ण आडवाणी और आज के दौर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत और जनता के प्रति अच्छे काम करने की प्रबल इच्छाशक्ति के कारण ही आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि यह गौरव की बात है कि संपूर्ण भारत और समाज के सभी लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है।राष्ट्र सेवा को समर्पित भाजपा के स्थापना दिवस पर विचारधारा आधारित एक छोटे से पौधे को अपने अमूल्य एवं कठोर परिश्रम से विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को नमन करते है।झाबुआ मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी पदाधिकारियों को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई प्रेषित करी। अंत मे सभी का आभार मंडल महामंत्री जुवान सिंह गुंडिया ने माना भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा घर घर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लहराया गया।  इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक,पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी दौलत भावसार,जिला कार्यालय मंत्री पं महेंद्र कुमार तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी योगेंद्र नाहर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर अध्यक्ष अंकुर पाठक,नगर महामंत्री जुवान सिंह गुंडिया,रतन सिंह डावर,मितेश गादिया,पार्षद नरेंद्र राठौरिया,नगर मंत्री राजेश थापा,मंडल मीडिया प्रभारी प्रियंक तिवारी,किशोर भाबर,विपिन गंगराड़े एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


बसंत काॅलोनी में महिलाओं ने मनाया दषा माता पर्व, पीपल के वृक्ष की पूजन कर लगाई परिक्रमा, राजा नल और रानी दम्यंती की सुनी कथा


jhabua news
झाबुआ। शहर के बसंत काॅलोनी मंे गायत्री मंदिर के समीप पीपल के वृक्ष पर महिलाओं द्वारा दषा माता का पर्व मनाते हुए पूजन की गई। विधि‘-विधान से वृक्ष की पूजन कर महिलाआंे ने रक्षा सूत्र भी बांधा। बाद समूह मंे राजा नल और रानी दमयंती की कथा ज्योतिषाचार्य पं. कमलेष व्यास के मुखारविन्द से सुनी। यहां पीपल के वृक्ष की पूजन हेतु काॅलोनी की महिलाएं लीला व्यास, मंजु अरोड़ा, ऋतु व्यास, प्रियंका व्यास, श्वेता चैरसिया, आरती मिश्रा, यषोदा बैरागी, श्रद्धा परसाई, निषा व्यास आदि एकत्रित हुई। इन महिलाआंे द्वारा बताया गया कि दषा माता पर्व सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र की कामना एवं अपने घर की दषा सुधारने अर्थात परिवार की सुख-‘समृद्धि के लिए मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं नए वस्त्र धारणकर और सज-संवर कर समीपस्थ पीपल के वृक्षों पर जाकर वृक्ष की कंकु, चावल से तिलक लगाकर नारियल बदारकर और सुहागन की सामग्रीयां अर्पण कर पूजन करती है। बाद वृक्ष पर रक्षा सूत्र बांधते हुए 10 परिक्रमा लगाई जाती है। बाद अपने घरांे पर बने विशेष व्यंजन में दाल-बाटी का चुरमा एवं ठंडे मंे श्रीखंड, दही आदि ग्रहण करती है। यह पर्व प्रतिवर्ष महिलाआंे द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।


8 अप्रैल को होगा उद्योगों का वर्चुअल शुभांरभ


झाबुआ। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान गुरूवार 8 अपै्रल को झाबुआ जिले में उद्योगों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेगें। जिले में आगामी समय में 11 उद्योग स्थापित होने जा रहे है। इन उद्यागों में लगभग 531 करोड़ का पूॅजी निवेश होकर 2 हजार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। 8 अपै्रल को आयोजित प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में झाबुआ जिले के 3 उद्योगों का लोकार्पण भूमिपूॅजन किया जा रहा है। इनमें मेसर्स डी.एससहगल, मेघनगर का भूमि पूॅजन एवं मेसर्स दर्शीनी टेड्रर्स, पेटलावद का लोकार्पण तथा महिला उद्यमी द्वारा संचालित गीतांजलि टेड्रर्स, राणापुर झाबुआ का लोकापर्ण भी होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम नवनिर्मित जिला पंचायत झाबुआ में सांसद श्री गुमानसिंह डामोर के मुख्य अतिथ्य में आयोजित होगा। उल्लेखनीय है कि जिले के मेघनगर में 223.0 हैक्टेयर एवं कसारबर्डी में 71.75  हैक्टेयर में औद्योगिक क्षैत्र स्थापित है। यहां स्थापित उद्योगों में मुख्यतः रसायन, खनिज, उर्वरक, कृषि आधारित, मसाला उद्योग, आदि प्रमुख है। वर्तमान में जिले में स्थापित 123 उद्योगों में पूॅजी निवेश रूपये 198 करोड़ तथा 2225 व्यक्तियों को रोजगार मिल रहा है। जिले में नवीन उद्योगों की स्थापना के लिए ग्राम कसारबर्डी, बामनिया, खवासा, सागवा, रतनाली, देवगढ़, कुडियाॅपाडा, फुटतालाब (झाबुआ) में लगभग 697.613 हैक्टेयर भूमि आरक्षित की गई है। जिले में वर्ष 2020-21 में 22 उद्योग स्थापित हो चुके है। इनमें से 16 उद्योगों में उत्पादन शुरू हो चुका है। वहीं 6 उद्योगों में जून 2021 तक उत्पादन शुरू होने की संभावना है। शासन प्रायोजित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में युवाओं को स्वयं का उद्योग या सेवा स्थापित करने के लिए परियोजना लागत रूपए 25 लाख का बैंक ऋण व मार्जिनमनी अनुदान सहायता दी जा रही है। इस योजना के अंतर्गत बैंक द्वारा वित्तपोषित इकाईयों को 15 प्रतिशत से लेकर 35 प्रतिशत तक पात्रतानुसार अनुदान दिया जा रहा है। जिले में योजना अंतर्गत 124 युवाओं को वर्ष 2020-21 में ऋण उपलब्ध करवाया गया है।


पशुपालन विभाग ने किया गोकुल ग्राम अभियान का आरंभ


झाबुआ। पशुपालन एवं डेयरी विभाग झाबुआ द्वारा 1 अपै्रल से 30 अप्रैल तक गोकुल ग्राम अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के प्रत्येक गा्रम पंचायत पर पशु चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। उप संचालक पशुपालन विभाग डाॅ. विलसन डावर द्वारा बताया गया कि शिविर में पशुओं को टीकाकरण, विधियाकरन, उपचार एवं कृत्रिम गर्भाधान का कार्य किया जाएगा। इसके साथ-साथ विभागीय योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। डाॅ. डावर द्वारा पशुपालकों से आव्हान किया गया है कि शिविर में ज्यादा से ज्यादा पशुपालक अपने पशुओं को लेकर पहुॅंचे। सभी पशुपालक शिविर में माॅस्क पहनकर ही आए। शिविर में कोविड-19 की गाईडलाइन का भी ध्यान रखा जाएगा।


जिले में भू- सर्वेक्षण का कार्य प्रारम्भ


झाबुआ। जिले में भू-सर्वेक्षण का कार्य प्रारम्भ हो गया है। भू-अभिलेख अधीक्षक श्री सुनिल राणा ने अवगत कराया कि जिले में भी भू-सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसके तहत जिले के समस्त 6 तहसीलों के ग्रामीण पटवारी हल्कों को सम्मिलित करते हुए इनमें ग्राम के आबादी क्षैत्र का भू-सर्वेक्षण किया जाएगा। श्री राणा ने बताया कि इसके लिए आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बन्दोबस्त मध्यप्रदेश ग्वालियर द्वारा जिले के क्षेत्रों को अधिसूचित भी किया गया है।


एम. एस. एम.ई. इकाईयों का प्रदेशव्यापी शुभारंभ कार्यक्रम


झाबुआ। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान की वर्चुअल उपस्थिति में प्रदेश के समस्त जिलों में संबंधित जिले की 3 एमएसएमई इकाईयों का शुभांरभ किया जाएगा। इसी तारतम्य में जिले में 8 अपै्रल 2021 को जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत झाबुआ के नवीन सभाकक्ष में सांसद, विधायकगण, जनप्रतिनिधि एवं उद्योगपतियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट मुख्यमंत्री श्री चैहान द्वारा दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: