प्रिंस सिंह राजपूत के साथ जोड़ी जमायेगी पायस पंडित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 अप्रैल 2021

प्रिंस सिंह राजपूत के साथ जोड़ी जमायेगी पायस पंडित

payas-pandit-with-prince
मुंबई, 17 अप्रैल, भोजपुरी सिनेमा के बाहुबली स्टार प्रिंस सिंह राजपूत और अभिनेत्री पायस पंडित की जोड़ी ‘ई रिश्ता जनम जनम के’ में नजर आयेगी। पायस पंडित फ़िल्म ‘ई रिस्ता जनम जनम के’ के जरिये लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म में पायस, प्रिंस सिंह राजपूत के साथ नजर आयेगी। पायस फिल्म ‘ई रिस्ता जनम जनम के’ की शूटिंग गोरखपुर में कर रही है। पायस पंडित, प्रिंस सिंह राजपूत के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही है।अजय कुमार निर्देशित फिल्म के निर्माता मनोज पंडित है, जबकि फ़िल्म के मुख्य भूमिका में प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित के आलवा, रंजन कुमार,तनुज राठौर, अमित शुक्ला,राम सुजान सिंह उर्फ चौबे जी,ब्रजेश त्रिपाठी, स्वीटी सिंह,राहुल श्रीवास्तव और साथ मे संजय सिंह है। बाल कलाकार के रूप में रितिक प्रजापति तथा निपुण प्रजापति नज़र आयेंगे। फ़िल्म के स्पेशल अपीयरेन्स में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी नज़र आयेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: