बिहार : कांग्रेस के पूर्व विधायक भरत प्रसाद सिंह एवं उनकी पत्नी का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 मई 2021

बिहार : कांग्रेस के पूर्व विधायक भरत प्रसाद सिंह एवं उनकी पत्नी का निधन

congress-ex-mla-bharat-singh-died
पटना 6 मई। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने लालगंज से कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री भरत प्रसाद सिंह एवं उनकी पत्नी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।  डा0 झा ने कहा कि भरत प्रसाद सिंह का सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन बड़ा व्यवहारिक रहा तथा वे हमेशा अपने क्षेत्र के गरीबों एवं बंचितों की सेवा की। वर्ष 1985-1990 तक हाजीपुर के लालगंज विधान सभा से विधायक रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।  शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता श्री अजित शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, डा0 अशोक कुमार, श्री श्याम सुन्दर सिंह धीरज, एम.एल.सी. श्री प्रेम चन्द्र मिश्रा,सांसद श्री अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व राज्यपाल श्री निखिल कुमार, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री सदानन्द सिंह,पूर्व एम.एल.सी. श्री लाल बाबू लाल, पूर्व विधायक डा0 हरखू झा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सुबोध कुमार, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री राजेश राठौड़, प्रवक्ता श्रीमती अमिता भूषण, श्री आनन्द माधव, श्रीमती जया मिश्रा, श्री आसित नाथ तिवारी, श्री कुमार आशीष, युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री गुंजन पटेल, श्री राकेश कुमार सिंह पप्पू, श्री अरविन्द लाल रजक, श्री मृणाल अनामय, निरंजन कुमार ने शोक व्यक्त किया है। दुर्गा प्रसाद, सुजीत कुमार सिन्हा, आलोक हर्ष, श्रीमति रेणु सिंह, शीला कुशवाहा,आजमी बारी, डाॅ0 रामायण यादव ने शोक व्यक्त किया। स्मरणीय हो कि श्री भरत सिंह जी का पटना के रूबन अस्तपाल में अंतिम सांस ली। सिर्फ दो दिन पूर्व इनके पत्नी का भी निधन हुआ था, पुत्र अस्पताल में भर्ती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: