कर्नाटक में कांग्रेस के सांसद, विधायक टीके खरीदने के लिए एलएडी कोष का इस्तेमाल करेंगे : सिद्धरमैया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 मई 2021

कर्नाटक में कांग्रेस के सांसद, विधायक टीके खरीदने के लिए एलएडी कोष का इस्तेमाल करेंगे : सिद्धरमैया

congress-mla-mp-purchase-vaccine-siddharamaiya
बेंगलुरु, 14 मई, कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसके सांसद, विधायक और पार्षद कोविड-19 रोधी टीके खरीदने के लिए अपने ‘स्थानीय क्षेत्र विकास निधि’ से 100 करोड़ रुपये देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ सरकार लोगों की रक्षा करने और उन्हें टीके लगवाने में बुरी तरह असफल रही है। इसलिए, राज्य के कांग्रेस के सांसद, विधायक और पार्षद, जो कुल 95 हैं, उन्होंने टीके खरीदने के लिए एक-एक करोड़ रुपये दान देने का फैसला किया है।’’ कांग्रेस विधायक दल के नेता के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस के नेता इसके लिए कुल 100 करोड़ रुपये देंगे। कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ कर्नाटक के इतिहास में यह एक अभूतपूर्व निर्णय है।’’

कोई टिप्पणी नहीं: