ट्रेन के जरिए ऑक्सीजन की चौथी खेप कर्नाटक पहुंची - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 मई 2021

ट्रेन के जरिए ऑक्सीजन की चौथी खेप कर्नाटक पहुंची

oxygen-express-reach-karnatak
बेंगलुरु, 18 मई, जमशेदपुर से 120 टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन लेकर निकली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को बेंगलुरु पहुंची। रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनीश हेगड़े ने बताया कि रेलगाड़ियों के जरिए ओडिशा और झारखंड से राज्य में अब तक 480 टन ऑक्सीजन आई है। उन्होंने बताया कि चौथी ट्रेन सोमवार तड़के जमशेदपुर से रवाना हुई थी जो आज सुबह बेंगलुरु पहुंच गई। इस ट्रेन में तरल मेडिकल ऑक्सीजन के छह कंटेनर हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में 1,200 टन ऑक्सीजन की आवश्यकता है। राज्य में ऑक्सीजन, चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति में नौसेना भी मदद कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: