गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी : केजरीवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 जून 2021

गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी : केजरीवाल

aap-will-fight-gujrat-election
अहमदाबाद, 14 जून, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अहमदाबाद में कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। आप कार्यालय के उद्धाटन से पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे केजरीवाल ने कहा कि आप गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के खिलाफ एक भरोसेमंद विकल्प है। उन्होंने कहा, ‘‘2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में आप सभी सीटों में चुनाव लड़ेगी। आप, भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ एक भरोसेमंद विकल्प है। गुजरात में जल्द बदलाव होगा।’’ गुजरात विधानसभा में 182 सीटें हैं।


कोई टिप्पणी नहीं: