भारतीय महिला तीरंदाजी रिकर्व टीम ने विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 28 जून 2021

भारतीय महिला तीरंदाजी रिकर्व टीम ने विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता

india-won-gold-in-archery
पेरिस, 27 जून, दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कोमलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को यहां चल रहे तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण के फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय तिकड़ी ने खिताबी जीत के साथ ही इस महीने की शुरुआत में ओलंपिक के आखिरी क्वालीफायर में पहले दौर की हार की निराशा को कुछ हद तक दूर किया। उनकी 5- 1 की जीत से भारत को विश्व कप के तीसरे चरण में दूसरा स्वर्ण पदक मिला। इससे पहले शनिवार को कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिषेक वर्मा ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था।

कोई टिप्पणी नहीं: