बिहार : वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महानंद सिंह का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 जून 2021

बिहार : वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महानंद सिंह का निधन

vetran-leader-mahanand-singh-died
पटना, 14 जून।कांग्रेस नेता ई. संजीव सिंह के पिता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महानंद सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस ने शोक जताया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ० मदन मोहन झा ने अपने शोक सम्वेदना में कहा है कि डॉ. महानंद सिंह एक कुशल चिकित्सक थे उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय उपाधि मिली थी। उनके निधन से चिकित्सा जगत की अपूर्णिय क्षति हुई है। वे अपने पीछे पुत्र कांग्रेस के वरिष्ट नेता ई. संजीव सिंह समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवँ परिवारजनों को धैर्य प्रदान करें। शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता श्री अजित शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, डा0 अशोक कुमार, श्री श्याम सुन्दर सिंह धीरज, सांसद श्री अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व राज्यपाल श्री निखिल कुमार, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री सदानन्द सिंह,एम.एल.सी. श्री प्रेम चन्द्र मिश्रा, ए.आई.सी.सी. सचिव चंदन यादव, ए.आई. सी.सी. चीफ मीडिया काॅर्डिनेटर संजीव सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सुबोध कुमार, श्री ब्रजेश पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री राजेश राठौड़, पूर्व एम.एल.सी. श्री लाल बाबू लाल, पूर्व विधायक डा0 हरखू झा, प्रवक्ता श्रीमती अमिता भूषण, श्री आनन्द माधव, श्रीमती जया मिश्रा, श्री कुमार आशीष, श्री ललन यादव,युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री गुंजन पटेल, श्री धनंजय शर्मा, श्री मृणाल अनामय, राजीव सिन्हा, श्री स्नेहाशीष वर्धन,श्री निरंजन कुमार ने शोक व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: