झारखंड में कोविड-19 के 43 नये मामले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 14 जुलाई 2021

झारखंड में कोविड-19 के 43 नये मामले

43-new-covid-jharkhand
रांची, 13 जुलाई, झारखंड में मंगलवार को कोविड-19 के 43 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,46,371 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में लगातार चौथे दिन पिछले चौबीस घंटों में किसी और संक्रमित की मौत नहीं हुई जिसके चलते राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 5119 पर स्थिर रही। राज्य में 3,40,862 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 390 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में कुल 43,712 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 43 संक्रमित पाये गये। रांची में आठ और पूर्वी सिंहभूम में 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

कोई टिप्पणी नहीं: