बार्टी पहली बार बनी विम्बलडन की नयी चैंपियन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 जुलाई 2021

बार्टी पहली बार बनी विम्बलडन की नयी चैंपियन

barty-women-wimbledon-champion
लंदन, 10 जुलाई, विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने आठवीं सीड चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को तीन सेटों के कड़े संघर्ष में 6-3,6-7, 6-3 से हराकर पहली बार वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप का महिला एकल खिताब पहली बार जीत लिया। बार्टी का यह दूसरा ग्रैंड स्लेम खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2019 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। अपनी जीत के बाद बार्टी ने कहा कि यह सचमुच अविश्वसनीय है उन्होंने कहा ,' कैरोलिना जबरदस्त प्रतिद्वद्वी है लेकिन तीसरा सेट शुरू होने पर मैंने खुद से कहा कि मुझे अपना खेल खेलना है। ' फ़ाइनल एक घंटे 56 मिनट में जीतने वाली बार्टी ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाली तीसरी महिला ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनी हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: