बिहार : कांग्रेसियों के द्वारा अब्दुल कैयूम अंसारी को श्रद्धांजलि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 जुलाई 2021

बिहार : कांग्रेसियों के द्वारा अब्दुल कैयूम अंसारी को श्रद्धांजलि

bihar-congress-tribute-abdul-kaiyum-ansari
पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष पूर्व मंत्री स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कैयूम अंसारी की 117 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। इस अवसर पर अब्दुल कैयूम अंसारी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में गरीबों के इलाज के लिये कई योजनाएं चलायी। राज्य के बुनकरों के विकास के लिये उन्होंने कई कार्यक्रम चलाये। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं का काफी सम्मान था। स्व0 अंसारी साहेब उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं गरीबों के मशीहा थे। डा0 झा ने कहा कि कृतज्ञ राज्य उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता है।सर्वप्रथम अंसारी साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़,लाल बाबू लाल, नागेन्द्र कुमार विकल,जया मिश्रा,अरविन्द लाल रजक,पुरूषोत्तम मिश्रा,शशि कांत तिवारी, अजय कुमार चौधरी,मृणाल अनामय,सुधा मिश्रा,दौलत इमाम,कुन्दन गुप्ता,प्रदुम्न कुमार यादव, धनंजय शर्मा, निरंजन कुमार,विनोद कुमार पाठक, अजय कुमार यादव,मिथलेश शर्मा मधुकर,वशी अख्तर,रवि नन्दन कुमार सिन्हा,ज्ञान रंजन एवं अन्य कांग्रेसजनों ने भी अब्दुल कैयूम अन्सारी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाँजलि अर्पित की।

कोई टिप्पणी नहीं: