दरभंगा : दैनिक भास्कर पर आयकर छापामारी निंदनीय : प्रो० विनोद चौधरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 22 जुलाई 2021

दरभंगा : दैनिक भास्कर पर आयकर छापामारी निंदनीय : प्रो० विनोद चौधरी

binod-chaudhry-condemn-cd-it-raid-on-bhaskar
दरभंगा : विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार दैनिक भास्कर समाचार पत्र के विभिन्न कार्यालयों में आयकर विभाग द्वारा छापामारी की जा रही है। यह समाचार बहुत ही दुखद है। बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य प्रोफेसर विनोद कुमार चौधरी ने आज यहां कहा कि प्रजातंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमें प्राप्त है और जो भी हमें गलत लगेगा हम उसका विरोध करेंगे। दैनिक भास्कर की यही गलती है। भास्कर ने सच को उजागर कर अपने कर्तव्यों का पालन किया और प्रजातंत्र में प्राप्त अपने मूल अधिकारों का प्रयोग किया इससे बोखला कर छापामारी का आदेश दिया गया जो सर्वथा अनुचित एवं निंदनीय हैं।। पूर्व विधान पार्षद प्रोफेसर विनोद कुमार चौधरी ने केंद्र सरकार से तुरंत छापामारी को बंद करने का आग्रह किया है ताकि प्रेस की स्वतंत्रता बरकरार रह सके।

कोई टिप्पणी नहीं: