मधुबनी : कोशी नदी से हो रहे कटाव स्थल का डीएम ने किया निरिक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 जुलाई 2021

मधुबनी : कोशी नदी से हो रहे कटाव स्थल का डीएम ने किया निरिक्षण

madhubani-dm-inspact-kosi-river-cut
मधुबनी : 17 जुलाई, आज दिनांक-17.07.2021 को जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार द्वारा मधेपुर अंचल अंतर्गत बकुआ पंचायत के राधिकापुर गांव के वार्ड नंo-6 एवं 7 में कोशी नदी से हो रहे कटाव स्थल का नाव से पहुँच कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, झंझारपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मधेपुर, अंचल अधिकारी, मधेपुर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी, मधुबनी उपस्थित ग्रामीणों से पूछताछ कर उनकी समस्याओं पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निदेश अंचल अधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी, मधेपुर को दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: