कल्याण की सेहत बिगड़ी,राजनाथ पहुंचे पीजीआई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 जुलाई 2021

कल्याण की सेहत बिगड़ी,राजनाथ पहुंचे पीजीआई

kalyan-singh-critical
लखनऊ, 21 जुलाई, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण जीवन रक्षक प्रणाली में रखा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइ) पहुंच की बुजुर्ग नेता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सकों के अनुसार कल्याण सिंह की हालत स्थिर बनी हुयी है। सांस लेने में तकलीफ के कारण मंगलवार रात से उन्हे इंट्यूबेट में रखा गया है। विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर पैनी नजर बनाये हुये है। एसजीपीजीआइ के निदेशक डॉक्टर आरके धीमन ने कहा कि डाक्टरों की टीम पूर्व राज्यपाल के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। उनकी हालत नाजुक मगर स्थिर बनी हुयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: