भारत को अब तक 26 राफेल विमान मिले : सरकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 जुलाई 2021

भारत को अब तक 26 राफेल विमान मिले : सरकार

india-receives-26-rafael
नयी दिल्ली, 28 जुलाई, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बुधवार को कहा कि भारत को दसॉं एविएशन से अब तक 26 राफेल विमान मिल चुके हैं। राफेल सौदे के तहत भारत को कुल 36 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति होनी है। भट्ट ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘36 राफेल विमान की आपूर्ति प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रही है। आज की तारीख तक 26 विमान मिल चुके हैं।’’ पहला राफेल विमान पिछले साल 29 जुलाई को देश में आया था। इससे चार साल पहले 36 राफेल विमानों की खरीद के लिए 59,000 करोड़ रुपये के सौदे पर भारत और फ्रांस की सरकारों ने हस्ताक्षर किये थे।

कोई टिप्पणी नहीं: