उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में जीत जनता का आशीर्वाद : मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 जुलाई 2021

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में जीत जनता का आशीर्वाद : मोदी

modi-thanks-to-up-for-panchayat-election
नयी दिल्ली 03 जुलाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार जीत को विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता का आशीर्वाद करार दिया है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है। यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई।” उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 में से 67 सीटों पर अपना परचम लहराया है।

कोई टिप्पणी नहीं: