प्रियंका गाँधी का महंगाई को लेकर सरकार पर तीखा हमला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 जुलाई 2021

प्रियंका गाँधी का महंगाई को लेकर सरकार पर तीखा हमला

priyanka-attack-modi-for-inflation
नयी दिल्ली 02 जुलाई, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खाद्य तेलों के आसमान छूती कीमतों को लेकर सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि हालात यह हो गए है कि एक महीने का सरसों तेल खरीदने के लिए किसान को एक क्विंटल गेहूं बेचना पड़ रहा है। श्रीमती वाड्रा ने शुक्रवार को यहां जारी एक वीडियो में कहा कि महंगाई का कहर हाहाकार मचा रहा है और किसान को महज एक लीटर सरसों का तेल खरीदने के लिए 14 किलो गेहूं बेचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “महंगाई कैसे असर डालती है। एक लीटर सरसों तेल का भाव किसान के 14 किलो गेहूं की कीमत। एक किसान परिवार को महीने भर का सरसों तेल खरीदने के लिए लगभग एक कुंतल गेहूं बेचना पड़ रहा है। न आय बढ़ी है, न खेती में बचत। महंगाई के कहर से आम जन कराह रहे हैं।”

कोई टिप्पणी नहीं: