शरद पवार ने संसद सत्र के पहले ठाकरे से मुलाकात की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 जुलाई 2021

शरद पवार ने संसद सत्र के पहले ठाकरे से मुलाकात की

sharad-pawar-meet-thakrey
मुंबई, 15 जुलाई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह भेंट संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से कुछ दिन पहले और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के हालिया विवादास्पद बयानों की पृष्ठभूमि में हुयी। यह बैठक दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 'वर्षा' में हुई। पवार राज्यसभा सदस्य हैं और उनकी पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास आघाडी गठबंधन की एक प्रमुख घटक है। शिवसेना नेता ठाकरे इसकी अगुवाई कर रहे हैं। कांग्रेस गठबंधन में शामिल तीसरी पार्टी है। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। राज्य सरकार ने मांग की है कि स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए राजनीतिक कोटा बहाल करने और नौकरियों और शिक्षा में मराठों के आरक्षण के लिए 50 प्रतिशत की सीमा में छूट की खातिर केंद्र हस्तक्षेप करे। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र में टीकाकरण अभियान में तेजी के लिए हर महीने केंद्र से तीन करोड़ कोविड टीके भी मांगे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: