झारखंड में रविवार को कोविड से कोई मौत नहीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 जुलाई 2021

झारखंड में रविवार को कोविड से कोई मौत नहीं

sunday-no-covid-death-jharkhand
रांची, 11 जुलाई, झारखंड में पिछले चैबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कोविड-19 से कुल 5119 लोगों की मौत हुई। वहीं संक्रमण के 56 नये मामले आने के साथ ही अभी तक कुल 3,46,279 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 3,40,737 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं वहीं फिलहाल 423 लोगों का कोविड का इलाज चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: