झारखंड : पलामू में टीपीसी का नक्सली गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 जुलाई 2021

झारखंड : पलामू में टीपीसी का नक्सली गिरफ्तार

tpc-naxal-arrest-in-palamu
मेदिनीनगर (झारखंड), 21 जुलाई, झारखंड में पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में अमही गांव में बुधवार को पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ‘तृतीय प्रस्तुति कमिटी’ के एक उग्रवादी उमेश पासवान (35) को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इस नक्सली को आज उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपने परिवार से मिलने गांव आया हुआ था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी टीपीसी से पूर्व माओवादी कम्युनिस्ट सेन्टर (एम सी सी) में था और वांछित माओवादी अजय यादव के दस्ते का हथियारबंद सदस्य था। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार उग्रवादी से विशेष पूछताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: