जमशेदपुर : टाटा स्टील में टीका नहीं तो प्रवेश नहीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 22 जुलाई 2021

जमशेदपुर : टाटा स्टील में टीका नहीं तो प्रवेश नहीं

tata-steel
संवाददाता ,लाइव आर्यावर्त ,जमशेदपुर ,21  जुलाई, अब टाटा स्टील भी टीका नहीं तो प्रवेश नहीं की नीति अपनाने जा रही है। कंपनी संचार के मुताबिक पहली अगस्त से वही कर्मचारी ,अधिकारी  कंपनी में प्रवेश कर पाएंगे जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक ली हो। टीका नहीं लेने वाले कर्मचारी 72  घंटे के भीतर वाले आरटी पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखा कर प्रवेश पा सकते हैं ,यह रिपोर्ट 10  दिनों तक मान्य होगी और 10  दिनों बाद पुनः स्वयं के खर्चे पर जांच करवानी  होगी। कंपनी में कार्यवश प्रवेश के लिए कर्मचारियों ,अधिकारियों के साथ आगंतुकों व अन्य के लिए भी यही टीकाकरण नीति लागू होगी। कंपनी प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों से कंपनी द्वारा उपलब्ध टीकाकरण केंद्रों में स्वयं व परिवार के सदस्यों को टीका दिलाने की अपील भी की है।  

कोई टिप्पणी नहीं: