देवघर में 14 साइबर अपराधी गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 अगस्त 2021

देवघर में 14 साइबर अपराधी गिरफ्तार

14-cyber-criminal-arrest-in-devghar
देवघर (झारखंड), 23 अगस्त, साइबर थाना पुलिस ने देवघर के चार थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 14 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाने में आयोजित एक प्रेस वार्ता में देवघर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार एवं साइबर डीएसपी नेहा बाला ने सोमवार को बताया कि जिले के पथरड्डा ओपी क्षेत्र के ग्राम- बरदेही, पालाजोरी थाना क्षेत्र के ग्राम- पथरघटीया, अंगवाली; सारठ थाना क्षेत्र के ग्राम कपसा तथा करौं थाना क्षेत्र के ग्राम डिण्डाकोली, गौरीपुर, जांत से 14 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 23 मोबाइल, 52 सिम, दो एटीएम, दो पासबुक, दो चेकबुक और एक लैपटॉप बरामद किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: