राम के बिना अयोध्या, अयोध्या नहीं : कोविंद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 29 अगस्त 2021

राम के बिना अयोध्या, अयोध्या नहीं : कोविंद

no-ayodhya-without-ram-kovind
लखनऊ, 29 अगस्त, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को अयोध्या का दौरा किया और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा अन्य की उपस्थिति में एक रामायण संगोष्ठी का आरंभ किया। इस शहर के संदर्भ में भगवान राम की महत्ता पर जोर देते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘राम के बिना अयोध्या, अयोध्या नहीं है। जहां राम है वहीं अयोध्या है। भगवान राम इस शहर में स्थायी रूप से रहते हैं और अत: सच्चे मायनों में यह स्थान अयोध्या है।’’ इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा तथा केंद्रीय रेलवे और कपड़ा राज्यमंत्री दर्शना विक्रम जरदोश भी मौजूद रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं: