देश में महिला सुरक्षा पर कोई चर्चा क्यों नहीं हो रही : मालीवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

देश में महिला सुरक्षा पर कोई चर्चा क्यों नहीं हो रही : मालीवाल

no-debate-on-women-safty-swati-maliwal
नयी दिल्ली, 12 अगस्त, दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में छह साल की बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद बृहस्पतिवार को देश में महिला सुरक्षा पर कोई चर्चा नहीं होने पर सवाल उठाया। पुलिस ने बताया कि त्रिलोकपुरी इलाके में बुधवार को बच्ची के पड़ोस में रहने वाले 34 साल के एक शख्स ने उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मयूर विहार इलाके में 6 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ एक दरिंदे ने बलात्कार किया। कल से हमारी टीम बच्ची के साथ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कब तक ऐसे ही छोटी बच्चियां हैवानियत का शिकार बनती रहेंगी? क्यों देश में महिला सुरक्षा पर कोई चर्चा नहीं होती? मयूर विहार की इस घटना से कुछ दिन पहले ही दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नांगल इलाके में एक दलित बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना सामने आई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: