बिहार : पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 दारोगा प्रसाद राय की 99वी जयंती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 सितंबर 2021

बिहार : पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 दारोगा प्रसाद राय की 99वी जयंती

  • * बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 दारोगा प्रसाद राय की 99वी जयंती
  • *प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लहटन चौधरी की 18वीं पुण्यतिथि मनायी गयी

bihar-ex-cm-daroga-prasad-ray
पटना, 2 सितम्बर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 दारोगा प्रसाद राय की 99वी जयंती एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लहटन चौधरी की 18वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने स्व0 दारोगा प्रसाद राय एवं स्व0 लहटन चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभिनी श्रद्धाँजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि दारोगा बाबू कांग्रेस के सम्मानित नेता थे और राज्य सरकार के लम्बे समय तक मंत्री एवं बाद में मुख्यमंत्री के रूप में राज्य में पिछड़ो दलितों एवं अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कई योजनायें चलाई। दारोगा बाबू का जीवन सादा जीवन उच्च विचार का प्रतीक हैं तथा मुख्यमंत्री पद पर रहने के बाबजूद उनका दरवाजा साधारण आदमी के लिये भी खुला रहता था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि स्व0 लहटन चौधरी लम्बे समय तक राज्य सरकार में कृषि, राजस्व एवं स्वास्थ विभाग के मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि वे जिस जिस विभाग के मंत्री रहे वहाँ उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी। लहटन चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे तथा सभी दायित्वों को उन्होंने ईमानदारी से निभाया। इस अवसर पर श्रद्धाँजलि अर्पित करने वालों में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चंदन वागची, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा, प्रदेश मीडिया के अध्यक्ष राजेश राठौड़, पूर्व विधायक डा0 हरखू झा, अर्जुन मंडल, लाल बाबू लाल, प्रमोद कुमार सिंह, डा0 अजय कुमार सिंह, गजानन्द शाही उर्फ मुन्ना शाही, कुमार आशीष, अमिता भूषण, पूनम पासवान, असित नाथ तिवारी, जया मिश्रा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, चुन्नू सिंह, कमलदेव नारायण शुक्ला, अरविन्द लाल रजक, शशिकान्त तिवारी, पुरूषोत्तम मिश्रा, आशुतोष शर्मा, अजय सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुनीता साक्षी, केसर कुमार सिंह, मिर्णाल अनामय, इर्शाद हुसैन, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, भाई कुन्दन गुप्ता, अनोखा सिंह, उर्मिला सिंह नीलू, रेखा देवी, ज्ञान रंजन, उदय शंकर पटेल, प्रदुमन यादव, सत्येन्द्र कुमार सिंह, गुरूदयाल सिंह, राजीव सिंहा, निरंजन कुमार, मुकुल यादव, आयुष भगत आदि प्रमुख हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: