बिहार : पत्रकार हत्या मामले में 14 लोगों को उम्रकैद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 सितंबर 2021

बिहार : पत्रकार हत्या मामले में 14 लोगों को उम्रकैद

14-life-prisionment-in-journalist-murder-bihar
समस्तीपुर, 22 सितंबर बिहार के समस्तीपुर जिले की एक अदालत ने वर्ष 2008 में पत्रकार विकास रंजन की हत्या मामले में 14 दोषियों को बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनायी। रोसड़ा अनुमंडलीय अदालत के न्यायाधीश सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) राजीव रंजन सहाय ने रंजन की हत्या मामले में स्वयंवर यादव, उमाकांत चौधरी, विधान चंद्र राय, राजीव रंजन उर्फ गुड्डू कुमार, प्रियरंजन उर्फ टीनू सिंह, मनोज कुमार चौधरी, मनिंदर कुमार चौधरी, राम उदय राय, संतोष आनंद सिंह, मोहन यादव, कृष्ण कुमार यादव उर्फ बड़कू यादव, संजीव राय, राजीव राय एवं बबलू सिंह को बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनायी। एक हिंदी दैनिक के संवाददाता रंजन की 25 नवंबर 2008 की शाम करीब सात बजे सशस्त्र अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी । अपर लोक अभियोजक राम कुमार ने बताया कि अदालत ने इन सभी आरोपियों को 15 सितंबर को दोषी करार दिया था ।

कोई टिप्पणी नहीं: