देवघर (झारखंड), 11 सितंबर, देवघर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शनिवार को छापा मार कर 15 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। साइबर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मंगल सिंह जामुदा एवं साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने संयुक्त रूप से बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिले के करौं थाना क्षेत्र के ग्राम नागादरी, भोरनडीहा, पथरौल थाना क्षेत्र के ग्राम ठेंगाडीह, मधुपुर थाना क्षेत्र के भेडवानवाडीह, मधुपुर बाजार एवं देवीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआटांड से छापामारी कर 15 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक मुकेश कुमार मंडल के खिलाफ साइबर थाने में पहले से मामला दर्ज है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 28 मोबाइल, 42 सिम कार्ड और एक पासबुक बरामद किया है।
रविवार, 12 सितंबर 2021
झारखंड के देवघर में 15 साइबर ठग गिरफ्तार
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें